बसना:ट्रक से टकराई बाईक यूवक के सिर व पैर में आई चोट

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से बिना संकेतक दिये इंडीगेटर चालु किये अपने वाहन को रोड में खड़ी कर दिया जिससे मोटर साइकिल सवार ट्रक से टकरा गई जिस पर मामला दर्ज किया गया है। गुलाब प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बोईरडीह का रहने वाला है प्राईवेट नौकरी करता है दिनांक 07/08/2025 के पिताजी हेमराज प्रधान अपने काम से अपने मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्र CG06GD2204 में जगदीशपुर गये थे वहां से वापस ग्राम बोईरडीह आ रहे थे कि सावित्री राईस मील के पास बोईरडीह पहुंचे थे कि ट्रक क्र CG06GZ9688 के चालक द्वारा अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से बिना संकेतक दिये इंडीगेटर चालु किये अपने वाहन को रोड में खड़ी किया था उसी समय रात्रि करीबन 08/20 बजे पिरदा की ओर से आ रही चार पहिया वाहन कि लाईट के चमकने से खड़ी ट्रक क्र CG06GZ9688 में पिताजी टकरा जाने से मोटर सायकल क्र CG06GD2204 सहित नीचे गिर गये पिताजी के सिर, बांए पैर में चोंट आने पर ईलाज हेतु अग्रवाल हास्पिटल बसना लाये डांक्टर द्वारा चेक करने पश्चात रिफर करने पर वी वाय हास्पिटल रायपुर में भर्ती कर ईलाज कराये फिर स्वास्थ में सुधार नही होने पर ईलाज हेतु MMI हास्पिटल रायपुर में भर्ती कर पिताजी हेमराज प्रधान का ईलाज कराये घटना को आकाश प्रधान, कुबेर प्रधान, कुशाग्र प्रधान देखे हैं पुलिस ने 122-MOT, 177-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























