आयुष्मान भारत योजना के तहत 40 लाख परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये का नि: शुल्क इलाज,, निजी अस्पतालों का जारी है पंजीयन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में वतर्मान में जोर शोर से चल रही आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश की 40 लाख गरीब परिवारों को प्रति परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत निजी अस्पताल से अधिक आवेदन आने के कारण पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2018 तक बढ़ा दी गई है। पूर्व ने यह तिथि 9 जुलाई को निर्धारित किया गया था। स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियो ने आज यहां बताया कि अब तक 208 निजी अस्पतालों ने पंजीयन के लिए आवेदन प्रेषित किए है। इसमें से178निजी अस्पतालों द्वारा प्रस्ताव जमा कर दिया गया है।आयुष्मान भारत योजना में इन अस्पतालों को मिशन के निर्धारित वेब पोर्टल https://hospitals.abnhpm.gov.in पर ऑन-लाईन आवेदन करना अनिवार्य है। जो अस्पताल वर्तमान् में राष्ट्रीय एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना अंतर्गत् पंजीकृत हैं उनको मैसेज के माध्यम से रेफरेंस नंबर एवंपासवर्ड प्रदान किया गया है। रेफरेंस और पासवर्ड नम्बर के जरिए सभी अस्पताल अपना आवेदन/पूर्ण विवरण ऑन-लाईन पोर्टल पर भर सकते हैं। चिकित्सालयों द्वारा ऑन-लाईन पोर्टल पर आवेदन करने के उपरांत शासन द्वाराइन अस्पतालों का पंजीयन के लिए निर्णय लिया जाएगा।आयुष्मान भारत अंतर्गत् इलाज के लिए पैकेजों की दर सूची राज्य शासन के वेब पोर्टल http://rsbycg.nic.in एवं http://cghealth.nic.inपर उपलब्ध है। अधिकारियो ने बताया कि योजना के तहत राज्य के 40 लाख गरीब परिवारों को पांच लाख रूपए प्रतिवर्ष, प्रति परिवार स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का क्रियान्वयन पूर्व की तरह यथावत् जारी रहेगा।

























