नौकरी
NALCO में ऑफिसर और स्पेशलिस्ट के पदों पर निकली भर्ती

नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) में मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट के पदों पर नौकरियां हैं। नालको भर्ती 2022 के लिए आवेदन बीडीएस, एमबीबीएस और एमडी/एमएस डिग्री वाले व्यक्ति कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नालको की वेबसाइट www.nalcoindia.com पर जाकर करें। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2022 है।
वैकेंसी डिटेल्स
मेडिकल ऑफिसर- 6 पद
स्पेशलिस्ट- 11 पद
योग्यता
मेडिकल ऑफिसर
एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही इंडस्ट्रियल हेल्थ में पीजी सर्टिफिकेट भी जरूरी है। चार साल का अनुभव होना चाहिए।
स्पेशलिस्ट
बीडीएस किया होना चाहिए। 7 साल का अनुभव जरूरी है।
आयु सीमा
मेडिकल ऑफिसर- 35 साल
स्पेशलिस्ट- 38 साल
सैलरी
मेडिकल ऑफिसर- 70000-3%-200000/
स्पेशलिस्ट- 80000-3%-220000/-
AD#1






















