यहां डायरिया का प्रकोप

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।अंचल में एक बार फिर से डायरिया का प्रकोप शुरू हो गया है। इस बार सराईपाली (गिधामुंडा) में उल्टी, दस्त की शिकायतें शुरू हो गई है। अब तक 12 मामले सामने आ चुके हैं। स्थिति पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वहाँ 4 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो नियमित वहाँ ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा देवलभांठा में भी कुछ मामले सामने आये हैं।
लगभग माह भर पूर्व से सरायपाली अंचल में कहीं-कहीं डायरिया का प्रकोप देखा जा रहा है। पूर्व में ग्राम जलपुर, बिजातीपाली, बेलमुंडी में बड़ी मात्रा में इसके मरीज सामने आये थे। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संबंधित गाँवों में शिविर
लगाकर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया था। कुछ दिनों की शांति के बाद अब एक बार फिर डायरिया के मरीज देखे जा रहे हैं। इस बार ग्राम सराईपाली (गिधामुंडा) में उल्टी, दस्त के मरीज सामने आ रहे हैं। अब तक 12 लोग इसके चपेट में आ चुके हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तोषगाँव के सेक्टर प्रभारी व सुपरवाईजर के द्वारा गाँव में पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया गया और खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ कोसरिया को इसकी जानकारी दी गई। बीएमओ के निर्देशानुसार सेक्टर प्रभारी के द्वारा कल 3 अक्टूबर से 4 कर्मचारियों की ड्यूटी सराईपाली में लगाई गई है, जो दो- दो की संख्या में दो शिफ्ट में वहाँ स्थिति १ पर निगरानी रखेंगे और आवश्यकतानुसार मरीजों की दवाइयाँ उपलब्ध करवायेंगे। वहीं ग्राम देवलभांठा में भी उल्टी, दस्त के
3 मामले सामने आये, जिन्हें आवश्यक दवाएँ दी गई है



























