धानापाली में केवट समाज नुवांखाई मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

सरायपाली (काकाखबरीलाल).केवट समाज कुडेघर जिला महासमुन्द छ ग
शाखा क्षेत्र= धानापाली का नुवांखाई
मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह दिनांक 29,09,2024 को सामुदायिक भवन ग्राम धानापाली में किया गया जिसके मुख्य अतिथि= केशव सेठ अध्यक्ष केवट समाज जिला महासमुन्द, अध्यक्षता= शोभाराम कैवर्त
संरक्षक केवट समाज जिला महासमुन्द, विशिष्ट अतिथि= किर्तन सेठ उपाध्यक्ष, मुरली सेठ उपाध्यक्ष, कौशिक सेठ महासचिव, किशोर बाघ कोषाध्यक्ष गुरु चरण मलिक सहसचिव, भुनेश्वर पटेल सरपंच प्रतिनिधि,कमलध्वज पटेल पूर्व सरपंच ,उसत सेठ उपसभापति सरायपाली क्षेत्र, बीरेंद्र पांडे सचिव तोरेसिंहा क्षेत्र, त्रिलोचन विशी कार्यकारिणी सदस्य, गौतम सेठ वरिष्ठ सदस्य, अशोक कालू सचिव रोहिना क्षेत्र थे।
सवऀ प्रथम समाज के इष्ट देवी मां समलेश्वरी ,श्री राम चन्द्र जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके फूल श्री फल अर्पण कर पूजा अर्चना कर कार्य क्रम का शुभारंभ किया गया।
समस्त अतिथियों को गुल दस्ता गमछा श्री फल से स्वागत सत्कार किया गया कार्यक्रम के बीच बीच में समाज के बालिकाओं द्वारा मनमोहक नृत्य डांस प्रस्तुत किया गया।
केवट समाज कुडेघर जिला महासमुन्द के 17शाखा क्षेत्र है और सवऀप्रथम महिलाओं का महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ शाखा धानापाली क्षेत्र में बनाया गया है
जिसके श्रीमती गुलाबी बेहेरा अध्यक्ष , श्रीमती रजनी सेठ सचिव, अंजलि सेठ कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती पुष्पलता महालिंग,
श्रीमती कांति साहू , श्रीमती हेमकांति तरिहा, श्रीमती बिजली तरिहा, श्रीमती कमला बाघ, श्रीमती कौशल्या कैवर्त, श्रीमती भूमति महालिंग, श्रीमती पंकजनी सेठ, श्रीमती संजिता पांडे चुने गए हैं। समस्त महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को साड़ी श्रीफल एवं पूष्प गूच्छ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशव सेठ जी ने अपने संबोधन में समाज के विकास में सभी वर्गों कर्मचारियों, युवाओं, व्यापारीयों, किसानों,महिलाओं के भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल देते हुए समाज विकास कार्य में सहयोग करने के लिए अनुरोध किया गया। कार्यक्रम को संरक्षक शोभाराम कैवर्त ने भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कौशिक सेठ महासचिव ने किया आभार व्यक्त उपसभापति सुखदेव महालिंग ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में सुखदेव महालिंग उपसभापति, सुरेश तरिहा सचिव, महेश सेठ कार्यकारिणी सदस्य,भरत सेठ, अर्जुन बाघ, जयकुमार तरिहा,सोनाधर, दुःख नाशन साहू, धनेश्वर पांडे, फूल चंद पांडे तथा समाज के समस्त जाति भाईयों माताओं-बहनों का विशेष सहयोग रहा।


























