महासुमंद
महासमुंद:नाला के पास मिली लाश

महासमुंद। 53 डूमरपाली- जामपाली सूखा नाला के पास एक अधेड़ की लाश मिली है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पिथौरा थाना प्रभारी ने बताया कि कल सुबह करीब आठ बजे पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग 53 डूमरपाली-जामपाली के पास लाश होने की सूचना मिली। शव देखकर मालूम होता है कि व्यक्ति किसी सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ है। व्यक्ति की उम्र 45 साल के करीब होगी। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है, उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान है। फिलहाल शव को पिथौरा के मुर्दाघर में रखा गया है और उसकी पहचान के आस-पास क्षेत्रों में और सोशल मीडिया में फोटो जारी कर जानकारी ली ।
AD#1






















