पिथौरा
सेवा जस गीत गाकर देवी प्रतिमाओं का किया विसर्जन

19 अक्टूबर 2018 श्याम सेन
ग्राम छिबर्रा में आज स्कुल चौक, मंडली चौंक और गांधी चौंक में विराजित मां दुर्गा की मूर्ति का गांव तालाब में विसर्जन किया गया। सार्वजनिक दुर्गा पंडालों से माता की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। सेवादार और भक्त संगीत की थाप पर बिना त्रिशूल बाना के माता के भक्त थिरकते स्कुल चौंक, मंडली चौक, शितला चौंक, गांधी चौंक मार्ग से होते हुए गांव का भ्रमण कराकर सेवा जस गीत गाते गांव तालाब पहुंच तट पर विदाई के पूर्व माता का पूजन कर विसर्जन किया गया। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। विसर्जन को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गांव की देवी-देवताओं को यादकर श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।

AD#1


























