सिंघोडा
सिघोंड़ा : पुरानी रंजिश को लेकर ईट से मारपीट

सिघोंड़ा. सबीया चौहान ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम खम्हारपाली में रहती है । रोजी मजदुरी का काम करती है । दिनांक 16 अगस्त को 10:30 से 11 बजे के बीच वह अपने घर में थी कि उनके ससुर आनंद चौहान पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर के पास आकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है व अपने हाथ में रखे ईट से उनके दाहिना हाथ को मार दिया है जिसमें चोट आया है एवं जाते जाते जान से मारने की धमकी दिया है पूर्व में भी उनके सुसर लडाई झगडा किया है। घटना को उनके पति व पुत्र ओम चौहान देखा व सुना है। पुलिस ने 323-IPC, 506-IPC, 294-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1
























