तुमगांव: कुंआ में लगे पंप चोरी मामला दर्ज

तुमगांव (काकाखबरीलाल). थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक कुआँ में लगे पंप चोरी का मामला सामने आया है आरक्षी केद्र में रेखलाल चंद्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पीढी में रहता है , वर्तमान में ग्राम पंचायत पीढी का सरपंच है । गांव के सरारोपार खार के बांकीनाला के पास कुंआ में रबि फसल सिंचाई हेतु 11 नग 3 HP का MONOSET PUMP लगा हुआ है। जिसकी देखरेख गांव के रोहित निषाद करता है। दिनांक 18.03.2023 को रोहित निषाद आकर बताया कि दिनांक 17.03.2023 के रात्रि 08 बजे कुंआ में लगे PUMP की देखरेख कर सो गया था दिनांक 18.03.2023 के सुबह 06 बजे उठकर देखा तो कुंआ में लगे 11 नग PUMP में से 02 नग 3 HP का MONOSET PUMP नहीं है बताने पर गांव के कोटवार अमित कुमार कोसले, ग्रामीण मोहन यादव, नारायण निषाद के साथ जाकर देखा तो कुंआ में लगे 11 नग PUMP में से 02 नग 3 HP का MONOSET PUMP नहीं था। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30,000 रूपये है। जिसका आसपास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला। किसी अज्ञात चोर द्वारा उक्त 02 नग 3 HP का MONOSET PUMP को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























