महासमुंद:पैरालीगल वॉलिटिंयर के लिए आवेदन आमंत्रित


महासमुंद (काकाखबरीलाल )छत्तीसगढ़ राज्य विधिक
सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एवं
उच्चतम न्यायालय में दायर रिट पिटिशन
बचपन बचाओ आंदोलन विरूद्ध
यूनियन आफ इंडिया व अन्य में पारित
आदेश अनुसार गुमशुदा बच्चों और
बच्चों के खिलाफ होने वाले अन्य
अपराधों के लिए आरक्षी केन्द्रों/थाना
पटेवा, तुमगांव, खल्लारी, तेंदुकोना,
सिंघोड़ा, बसना, कोमाखान, यातायात
और अजाक थाना में एक-एक
पैरालीगल वॉलिटिंयर की नियुक्त की
जायेगी। जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों
से आवदेन मंगाए गए है। पैरालीगल
वॉलिंटियर का कार्यदिवस एवं मानदेय
के संबंध में नालसा एवं छत्तीसगढ़
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर
द्वारा निर्धारण के अनुसार मानदेय का
भुगतान किया जाएगा। पैरालीगल
वॉलिंटियर के नियुक्ति हेतु आवश्यक
योग्यता कक्षा बारहवी उत्तीर्ण, स्नातक
या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना
आवश्यक है। कम्प्यूटर का ज्ञान,
मोबाईल एवं इंटरनेट, इलेक्ट्रीशियन
वाहन चालन का ज्ञान होना आवयक
है। थानों से संबंधित एवं उनके नजदीक
के युवक, युवतिया, समाज सेवी,
सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी को
प्राथमिकता दी जाएगी। पैरालीगल वॉ
लिंटियर के रूप में कार्य करने के
इच्छुक व्यक्ति 31 मई 2024 को सायं
5 बजे तक अपना आवेदन जिला
न्यायालय परिसर स्थित कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित आवेदन का प्रारूप कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया।





















