सरायपाली
सरायपाली:विद्युत केबल ले जाते धरे गए


सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में जयपाल डडसेना ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम रिसेकेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला है। रिसेकेला के छुईहा खार में खेत है जिसमें बोर लगा हुआ है दिनांक 13-14.05.24 के दरम्यिानी रात को गांव के चेतन डडसेना, क्षीरोद्र डडसेना एवं पलसापाली का बैकुन्ठो डडसेना तीनो एक राय होकर बिजली खम्बा से बोर तक का विद्युत केबल लगभग 300 मीटर जिसकी कीमत करीबन 09 हजार को कांटकर चोरी कर अपने मोटर सायकल से ले जा रहे थे जिसे गांव के हेमसागर साहू, नुवाधर चौहान व सामरू साहू देखे व पकड़े है पुलिस ने 34-IPC, 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1























