महासमुंद:हाथ मुक्का से पिटाई

महासमुंद (काकाखबरीलाल) . आरक्षी केद्र में चन्द्रहास मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम शिकारीपाली थाना तेन्दुकोना जिला महासमुंद का निवासी है, कक्षा 10वी तक पढाई किया है, खनुजा बस ट्रेवल्स महासमुंद में कंडेक्टर का काम करता है। खनुजा ट्रेवल्स बस क्र0 CG 06 H 0224 जो रायपुर से बुंदेली , बुंदेली से रायपुर चलता है। दिनांक 10.07.24 को बस क्र0 CG 06 H 0224 से चालक नारायण सोनी के साथ रायपुर से बुंदेली जाने के लिये निकले थे, दोपहर करीब 12.30 बजे आरंग बस स्टैण्ड में पहुचे थे, सवारी बैठा रहे थे, उसी समय आरंग का जीतु एवं शेख जो चन्द्राकर ट्रेवल्स मे काम करता है आये और सवारी बैठाने की बात एवं पुरानी रंजीश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये जीतु बेल्ट से एवं शेख हाथ मुक्का से मारपीट किये है। मारपीट से बाये हथेली एवं पीठ में चोट आया है , घटना को बस ड्रायवर नारायण सोनी, देवा पांडे देखे व बीच बचाव किये है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



















