बलौदा:डंडे से पिटाई मामला दर्ज


बलौदा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज करते डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है। अरूण प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम टेमरी का निवासी है कक्षा 10वीं तक पढा लिखा है। खेती मजदूरी का काम करता है। दिनांक 27/05/2025 के रात्रि करीबन 10.00 बजे हमारे गाय को गांव गली से घर वापस ला रहा था कि हमारे घर के सामनें विपीन प्रधान जो कि रिस्ते में बड़े पापा होते हैं गाय को रोके और भगा दे रहे थे भगानें से मना करनें पर गाय बैल को मार देगा कहकर गंदी गंदी गाली गलौज करनें लगे, गाली गलौज सुनकर पास खड़े चाचा रविन्द्र प्रधान नें बड़े भाई को गाली देने वाला तु कौन होता है कहकर अपनें हाथ में रखे डण्डा से सिर पर मार दिये जिससे सिर में चोट लगकर खून निकलनें लगा एवं दर्द हो रहा है। घटना को पत्नि कल्पना प्रधान एवं माताजी बासंती प्रधान देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं, बीच बचाव करते समय रविन्द्र प्रधान द्वारा पत्नि एवं माताजी को भी डण्डा से मारपीट किया है जिससे उनको भी चोट लगा है। गाली गलौज सुननें से बुरा लगा है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























