सरायपाली: बेगलेश डे के अवसर पर गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन


सरायपाली (काकाखबरीलाल).आज दिनांक 2/3/2024 को शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली में बेगलेश डे के अवसर पर गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों ने भाग लिया ।इस कार्यक्रम में शिक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार कर द्वारा लाखों करोड़ों के संख्या पहचान एवं पठन से सम्बंधित प्रश्न एवं जोड़ना घटाना गुणा भाग वर्ग के प्रश्न दिये गये जिसका छोटे छोटे बच्चों ने सेकेण्ड के अन्दर उत्तर मौखिक रूप से दिये ।विद्यालय के प्रधान पाठक श्री गिरधारी साहू जी ने बच्चों के इस प्रकार गणितीय कौशल को देखकर कहा कि ये बच्चे निश्चित रूप से भारत के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होंगे एवं उन्होंने अपने शिक्षक मित्रों को स्वामी विवेकानंद जी के उद्घोष को बोलते हुए बधाई दी कि “आदर्श बालक कोई कल्पना की चीज नहीं है बल्कि प्रयत्न करने पर प्रत्येक बालक आदर्श बन सकता है ।” आगे कार्यक्रम में कक्षा तीसरी की होनहार बहन कुमारी कोमल पटेल ने अनेक संस्कृत के श्लोक एवं अर्थ पठन किये जिसे देखकर शिक्षक श्री दूधनाथ साहू जी ने पुरस्कार देते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम ऐसे प्रतिभा सम्पन्न भैया-बहनों को पढाते हैं ।ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के इस प्रकार गणितीय कौशल एवं अन्य गतिविधियों की चर्चा निश्चित रूप से भारत के उज्वल भविष्य निर्माण के लिए मील का पत्थर साबित होगा । उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख वीरेन्द्र कुमार कर ने दी।



























