पिथौरा

भोजली जवारा के बीच ग्रामीणों ने सुना “रमन के गोठ” का प्रसारण

धान बोनस के लिए विशेष सत्र का आयोजन करना काफी प्रशंसनीय

शुकदेव वैष्णव,काकाखबरीलाल/पिथौरा। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का मासिक रेडियो वार्ता कार्यक्रम ’रमन के गोठ’ के 37वीं कड़ी का प्रसारण पिथौरा विकासखंड के ग्राम पोटापारा में जवारा भोजली के बीच जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सुना। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रसारित मासिक रेडियो वार्ता ‘रमन के गोठ में’ राज्य मंत्रिपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय के बारे में बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही बोनस की राशि का वितरण भी किया जाएगा। प्राथमिक सहकारी समितियों के उपार्जन केंद्रों में धान बेचने वाले किसानों को समर्थन मूल्य सहित बोनस की राशि ऑनलाइन दी जाएगी, जो सीधे उनके खाते में जमा हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर कृषि उत्पादों के समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिसके अनुसार धान के समर्थन मूल्य में एक साथ, एक मुश्त 200 रूपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। धान बोनस के लिए विधानसभा का विशेष सत्र 11 ओर 12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज आकाशवाणी से प्रसारित अपनी मासिक रेडियो वार्ता ‘रमन के गोठ’ में डॉ. सिंह ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री के रूप में काम करने के अनुभव श्रोताओं के साथ साझा किए।
ग्राम पोटापारा में आयोजित रेडियो प्रसारण रमन के गोठ सुनने के बाद ग्रामीणों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के धान बोनस के लिए अलग से विधानसभा का विशेष सत्र का आयोजन करना काफी प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में रमन के गोठ श्रवण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा (रिक्की), संतोष ठाकुर, गजेंद्र सिंह ठाकुर, द्वारिका साहू, लक्ष्य साहू, हेमलाल साहू, भूपत ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, पिंटू ठाकुर, भेखराम ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, राय सिंह ठाकुर, पुष्पकुमार ठाकुर, समारू साहू, रामखिलावन साहू, जितेंद्र ठाकुर, हित्तु ठाकुर, हेमलाल साहू, नितेश ठाकुर, गोविंदा ठाकुर, शक्ति ठाकुर ने रमन के गोठ कार्यक्रम को सुनकर सराहना की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!