घरजमाई बनकर रह रहे युवक की सड़क किनारे टुकड़ों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी

घरजमाई बनकर रह रहे एक युवक की सड़क किनारे कई टुकड़ों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक शुक्रवार की रात मेहमानों के घर से ससुराल लौट रहा था लेकिन वह नहीं पहुंचा। पत्नी समेत अन्य परिजन 2 दिन तक उसे खोजते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच रविवार को सड़क किनारे उसकी टुकड़ों में लाश (Body found in pieces) मिली। शव को जलाने का भी प्रयास किया गया था। उसकी किसी ने नृशंस तरीके से हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने हत्या कहीं और कर शव यहां फेंकने की आशंका जताई है। दूसरे दिन शव की पहचान हो जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरु कर दी है।बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के करौंधा चौकी अंतर्गत ग्राम कंचनटोली व कर्राडार के बीच स्थित सड़क किनारे एक युवक की रविवार को टुकड़ों में लाश मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्ती के प्रयास किए लेकिन पहचान नहीं हो पाई।दूसरे दिन शव की पहचान ग्राम भवानीपुर निवासी कमिल साय मुंडा पिता जगसाय 28 वर्ष के रूप में उसके परिजनों द्वारा की गई। युवक अपने एक रिश्तेदार अर्जुन की बेटी की शादी से संबंधित कार्यक्रम में 25 फरवरी को अपने गांव में ही शामिल हुआ था।वहां से वह अपनी मां को यह कहकर निकला था कि वह अपने ससुराल गांव जा रहा है लेकिन 2 दिन तक वह वहां नहीं पहुंचा। पुलिस ने शव शिनाख्ती के बाद अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।ग्राम भवानीपुर निवासी कमिलसाय मुंडा 28 वर्ष की शादी ग्राम पंचायत लरिमा के बरवाटोली निवासी पहलू राम की पुत्री से हुआ था। उसके 3 बच्चे भी हैं। 25 फरवरी को गांव मे ही लडकी की शादी की रस्म कार्यक्रम से जब कमिल साय मुंडा ससुराल नहीं पहुंचा तो दूसरे दिन उसकी पत्नी उसे खोजते हुए भवानीपुर पहुंच गई।यहां बताया गया कि वह तो ससुराल के लिए निकल गया था। इसके बाद परिजन ने उसे 26 व 27 फरवरी तक खोजा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।कमिलसाय मुंडा की किसी ने नृशंस तरीके से हत्या (Murder) कर दी थी। उसका शव ग्राम कंचनटोली और कर्राडार के बीच सड़क पर मिला। युवक की शव मिलने की जानकारी जब भवानीपुर निवासी अमीनसाय एवं निर्मल को हुई तो वे भी मौके पर पहुंचे। यहां शव के पैर, बाल की कटिंग, कान व हुलिया देखकर अमीन साय ने कहा कि लाश उसके चचेरे भाई की है।























