महासमुंद: बैग से पैसे ले उडे़ चोर


महासमुंद( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में कचरा दीवान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम भटगांव थाना पटेवा जिला महासमुन्द की रहने वाली है , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भटगांव में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ है प्रत्येक माह का वेतन भारतीय स्टेट बैंक शाखा रायपुर रोड महासमुन्द में आता है जिसका समय समय पर निकासी करती रहती है । बच्ची ओमलता दीवान रिवलडेल पिटियाझर महासमुन्द में कक्षा 11वी पढती है जिसकी फीस एवं घरेलू कार्य के लिये पैसा लेने दिनांक 06.02.2024 को दोपहर करीब 11.45 बजे अपने पति के साथ उनकी मोटर सायकल में स्टेट बैंक रायपुर रोड महासमुन्द आये थे। बैंक के अंदर अकेली गयी पति बैंक के बाहर खडे थे, बैंक के अंदर जाकर बैंक के द्वारा दिया गया चेक बुक को निकाल कर चेक की एक प्रति में 150000 रूपया भरी और कुछ देर में बैंक द्वारा सभी 500 के नोट के तीन बंडल कुल 150000 रूपये दिये तब पैसे की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुये उक्त रकम को अपने बैग में रख ली और बैग को दाहिने कंधे में लटका कर बैंक से बाहर निकलने गली जैसे ही बैंक के सटर दरवाजा के पास आयी उसी समय एक अंजान लडका उम्र करीब 11 12 साल का सामने अचानक आकर झुक गया तब उसे देख कर वही रूक गयी उसके बाद जैसे ही बैंक का दरवाजा पार की तब एहसास हुआ की बैग को कोई छू रहा है तब अपने कंधे से बैग को निकाल कर देखी निकाले गये 150000 रूपये मे से 500 रूपये नोट के दो बंडल थे एक बंडल 50000 रूपये नही था तब बैंक के मैनेजर से मिली, बैंक मैनेजर को पुरी घटना से अवगत कराई तब बैंक मैनेजर ने सीसीटीव्ही फुटेज को निकाल कर दिखाया ,सीसीटीव्ही फुटेज में देखी की पीछे दो महिला थी जिनकी उम्र करीब 40-50 सालो की थी जो बैग से पैसा निकालते दिख रही थी। सीसीटीव्ही फुटेज देखने के बाद अज्ञात संदेही महिला द्वारा बैंक से पैसा आहरण करते समय आस पास घुमते हुये बैंक के अंदर देखी थी। इन्ही अज्ञात महिलाओं के द्वारा ही बैग से 500 रूपये नोट के एक बंडल कुल 50000 रूपये निकालकर चोरी किया गया है। इस घटना को भारतीय स्टेट बैंक महासमुंद के मैनेजर एवं अपने पति को बताई पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





















