तीन गाँव के किसानों ने धरमपुरा जलाशय को पूर्ण करने के लिए सौपा ज्ञापन

परसदा धरमपुरा बिजराडीह के किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम पत्र संयुक्त कलेकटर को सौंपा
शुकदेव वैष्णव,काकाखबरीलाल/महासमुंद- ग्राम परसदा धरमपुरा बिजराडीह के किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम पत्र संयुक्त कलेकटर को सौंपा है| जिसमें अपूर्ण धर्मपुर जलाशय को पूर्ण किए जाने के लिए उसमें उत्पन्न होने वाले दिक्कत को दूर करने की बात कही है|
तीनों गावों के किसानों द्वारा सौंपा गए ज्ञापन में लिखा है कि जिले के बागबाहरा विकासखंड क्षेत्र में धर्मपुर जलाशय का निर्माण वर्ष 2002 में प्रारंभ हुआ था जलाशय निर्माण के शीर्ष कार्य 80% पूर्ण हो चुके हैं |केवल नाला क्लोज़र और नहर निर्माण का मात्र 20% कार्य शेष रह गया है.
जलाशय के लिए कुल 117 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जानी थी प्रारंभ में ही निजी क्षेत्र की 45.36 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण और मुआवजा वितरण हो चुका है| जमीन वन क्षेत्र में आने से जलाशय का निर्माण में अटक कर रह गया है| जबकि वन क्षेत्र की जमीन के एवज में कलेकटर महासमुंद द्वारा वन विभाग को राजस्व भूमि का हस्तांतरण किया जा चुका है|
भारत सरकार के वन और पर्यावरण मंत्रालय द्वारा भी 26 मार्च 2015 को क्लियरेंस जारी किया जा चुका है| आपके द्वारा भी धरमपुरा जलाशय को पूरा करने के लिए बजट में प्रावधान कर दिया गया है| जलसंसाधन विभाग द्वारा भी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है|
उल्लेखित कार्यवाही हो जाने के बाद भी विगत 26 अप्रैल 2018 को वित्त विभाग ने अपने पत्र में 364 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए 117 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किए जाने का हवाला देकर योजना के औचित्य पर विचार करने का परामर्श दिया गया है|
इससे प्रतीत होता है कि अब पुनः निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना समाप्त हो जाएगी|
वित्त विभाग उल्लेखित पत्र के चलते ग्राम धरमपुरा, बिजराडीह, और ग्राम परसदा के वासियों से निराश जन्य असन्तोष का सृजन हो चुका है एवं यह आगे आक्रोश में परिवर्तित हो सकता है
किसानों ने आगे कहा है कि सिंचाई सुविधा के अभाव में अकाल और पलायन की त्रासदी भोगते हम किसानो के हित में वित्त विभाग से उत्पन्न दिक्कत को दूर कर धरमपुरा जलाश की पूर्णता का मार्ग प्रशस्त करने की बात किसानों ने कही है |
ज्ञापन सौपने के लिए तीनों गांव से करीब हजार व्यक्ति 16 ट्रैक्टर में सवार होकर जिला मुख्यालय में ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे |इस दौरान किसान नेता हितेश चंद्राकर, जुगनू चंद्राकर, माखन सिन्हा सहित आदि सैकड़ों किसान मौजूद थे।



























