महासमुंद

कोमाखान:गाली गलौज कर घर में फेंके ईट पत्थर

कोमाखान  । आरक्षी केद्र अंतर्गत शराब के नशे में   गाली गलौज कर घर में ईट पत्थर फेंकने का  मामला सामने आया है।गजेन्द्र ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह   ग्राम टोगोपानी थाना कोमाखान जिला महासमुंद का निवासी है, खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 11.09.25 दिन गुरूवार दोपहर 02.00 बजे के आसपास बैंक कार्य से ग्राम खम्हरिया जा रहा था तभी गांव के बाहर बल्ला ध्रुव के घर के सामने मेन रोड में गांव के कुंजन साहू एवं उनके साथी द्वारा बेवजह नशे में   गाली गलौच कर मारपीट किये । दोनों में जिसकी आपसी समझौता हो गई थी कि दिनांक 14.09.2025 को रात्रि 01.00 बजे के आसपास कुंजन साहू अपने साथियों के साथ शराब के नशे में घर के पास आकर बाहर निकल कहते हुए  अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने धमकी देकर घर में ईंट पत्थर फेंके, जिसे हमारे मोहल्ले के पुरन ठाकुर एवं रूंगु ठाकुर देखे व सुने हैं , पुलिस ने 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!