भंवरपुर
सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया

भंवरपुर (काकाखबरीलाल) । सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केंद्र बनडबरी (क) में मातृ पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजन किया गया । जिसमें भैया बहनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई साथ ही सरस्वती संस्कार केंद्र बनडबरी द्वारा बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम बरतियाभांठा के नव निर्वाचित सरपंच हृदयानंद नायक , अध्यक्षता बीपी देवांगन, विशिष्ट अतिथि संदीप देवांगन , गजेंद्र अग्रवाल, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान, एवं करुणाकर उपाध्याय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर के आचार्य मोतीलाल यादव एवं टिकेश्वर साहू सहित भैया बहनों एवं पालकों व ग्रामीणों बढ़ चढ़कर भाग लिया।

AD#1

























