
बसना(काकाखबरीलाल) – महासमुंद जिले की चर्चित विधानसभा सीट बसना के भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने आज अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा मण्डल पिथौरा के ग्राम टेका, सेवैय्या कला, राजा सेवैय्या खुर्द, लाखागढ, लहरौद, नयापारा खुर्द, अटठारहगुढ़ी, सराईटार,जंगल प्लांट, परसापाली, पोटापारा, डिगेपुर, बरेकेल खुर्द आदि ग्रामों जनसंपर्क किया.
उक्त ग्रामों में जनसंपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए नौ साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए तमाम प्रमुख कार्यों का ब्योरा दिया. नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बसना विधानसभा के प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा बसना विधानसभा को अपना परिवार मानता हूं.
हर सुख दुख हर परिस्थिति में सदैव आपके साथ खरा उतारने का सदैव प्रयास करूंगा तथा मैं जिस तरह आप सभी को अपना परिवार मानकर नर सेवा नारायण सेवा के रूप में कोरोना कल में आप सभी का सहयोग एवं स्वास्थ्य एंबुलेंस की सुविधा करवाया ठीक उसी प्रकार आप सभी से उम्मीद रखता हूं बसना विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनने पर आपसे भारी से भारी मतों से विजयी बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे.

























