महासमुंदसरायपाली

राहुल गांधी के सवालों से घबराई भाजपा, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त करवाने हुआ षडयंत्र – रैना

काकाखबरीलाल@सरायपाली। लोकसभा में राहुल गाँधी की सदस्यता लोकसभा स्पीकर द्वारा गुजरात की अदालत के द्वारा जारी २ साल की सजा के फैसले के बाद जारी किये गये नोटिफिकेशन के बाद समाप्त कर दी गयी। यह खबर देश की राजनीती में की बड़ी हलचल मचा चुकी है राहुल गाँधी लोकसभा में केरल के वायनाड से सांसद हैं। राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किये जाने पर नगर पालिका सराईपाली सभापति हरदीप सिंह रैना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की, राहुल गाँधी के द्वारा 2019 में कर्णाटक राज्य में चुनावी भाषण के दोरान ललित मोदी ,नीरव मोदी, मेहुल चोकसी को चोर कहा और सवाल पूछा की सब चोर जो भारत का पैसा लूट के विदेश भाग रहे हैं। उनके सब के नाम के आगे मोदी क्यों है? और इसकी शिकायत पुर्नेश मोदी भाजपा विधायक ने गुजरात के एक अदालत में की और वही शिकायतकर्ता अपनी ही शिकायत के विरूद्ध गुजरात हाईकोर्ट में शिकायत पर सुनवाई पर रोक लगवाने स्टे हेतु प्राप्त करता है 7 फ़रवरी 2023 को लोकसभा में प्रधानमंत्री से सवाल पूछते हैं की 2014 में गौतम आडानी विश्व के अमीर लोगों की सूचि में 609 वें पायदान पर थे वो मोदी सरकार की मदद से 2023 में विश्व के दुसरे सबसे अमीर व्यक्ति केसे बन गये है? और नरेन्द्र मोदी की मदद से श्रीलंका,बांग्लादेश,ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में व्यपार के सरकारी अनुबंध कैसे प्राप्त कर रहे हैं? इसके बाद 16 फरवरी को राहुल गाँधी के विरुद्ध शिकायत करने वाला भाजपा विधायक पुर्नेश मोदी हाई कोर्ट में अपनी ही शिकायत के स्टे को वापस लेता है 27 फ़रवरी को कोर्ट में राहुल गाँधी के विरुद्ध सुनवाई शुरू होती है और 23 मार्च को राहुल गाँधी को इस प्रकरण में अधिकतम सजा 2 वर्ष का कारावास सुना देती है, 7 फ़रवरी को जो सवाल राहुल गाँधी ने लोकसभा के पटल पर प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए पूछा था उसका जवाब मोदी सरकार और प्रधानमंत्री लोकसभा या राज्यसभा में नही दिया बल्कि सदन की कार्यवाही को भाररत के इतिहास में पहली बार किसी सत्ता दल के सांसदों और मंत्रिओं ने नही चलने दिया साथ ही साथ राहुल गाँधी द्वारा मोदी अदानी को लेकर किये गये प्रश्नों को सदन की कार्यवाही से विलोपित कर दिया गया
नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना ने कहा कि नरेन्द्र मोदी एक कमजोर प्रधानमंत्री जो सवालों से भाग रहे हैं सरकार के पास भले 353 सांसदों के साथ बहुमत का बड़ा आंकडा हो पर मोदी अदानी पर एक सांसद राहुल गाँधी द्वारा उठाए सवालों से घबरा गयी और आनन फान में राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त करवाने को तमाम षडयंत्र किये गये, राहुल गाँधी की रगों में शहीद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का रक्त प्रवाह हो रहा है वे ऐसे षडयंत्र से घबराने वाले नही है राहुल गाँधी देश की जनता के प्रेम और विशवास को लेकर और मजबूती से वापसी करेंगे और जनहित के मुद्दों तथा सरकार की भ्रस्ट नीतिओं के विरुद्ध आवाज बुलंद करते रहेंगे |

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!