सरायपाली

सरायपाली:हाथ मुक्का डंडे से पिटाई जानिए मामला

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।धीरज पटले  ने पुलिस को बताया कि वह उपरोक्त पते पर रहता है, तथा टेंट एवं केटरिंग का कार्य करता है कि दिनांक 01/02/2026 को अभय सिंह पता ग्रीन अर्थ सिटी सांकरा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग द्वारा टेंट का काम दिये जाने पर बुढ़ादेव नगर सरायपाली आया था एवं टेंट लाईट फ्लवार लगाने के लिए कुल 5,50,000/ रूपये में तय हुआ था जिसमें एडवांस के रूप में 2,00,000/ रूपये दिया था ।  लड़का शशांक पटले सरायपाली में रूका था  दिनांक 05/02/2026 को काम खतम होने के बाद रायपुर जा रहा था बसना के पास पहुंचा था तभी अभय सिंह का फोन आया कि कहां है तब बोला मैं रायपुर जा रहा हूं  लड़का है कहने पर तू सरायपाली पहुंच बोलने पर सरायपाली आया तब देखा कि  लड़के शशांक के साथ अभय सिंह एवं पुरूषोत्तम साहू विवाद झगड़ा कर रहे थे तब बोला कि क्या हो गया तब अभय सिंह बोला कि काम सही नही किये हो कहकर अभय सिंह एवं पुरूषोत्तम साहू  अश्लील गाली गलौज करने लगे  गाली गलौज करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तभी ज्ञानेन्द्र प्रसाद मिश्रा भी डंडा लेकर आया और गंदी गंदी गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी देते डंडा से मारपीट करने से  सिर में, बाएं हाथ के कोहनी में, बांए पीठ में चोंट लगी है । घटना को देखकर  लड़का शशांक पटले, वर्कर देवकुमार पटोटी, विजय कुमार यादव आये एवं बीच बचाव किये एवं घटना को देखे सुने हैं ।   पुलिस ने 117(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!