बसना

बसना :गाली गलौच करते हुए धारदार वस्तु से हमला मामला दर्ज

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में वरूण कुमार बाघ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बिछिया थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है । जेएमएस स्कूल जगदीशपुर मे शिक्षक के पद पर पदस्थ है । उनके भैय्या का नाम महेश बाघ है जो दिनांक 03 दिसंबर को ग्राम गणेशपुर पूजई कार्यक्रम मे सम्मिलित होने गये थे पूजई कार्यक्रम के पश्चात अपनी मो0सा0 से वापस घर आ रहा था ग्राम जेवरा एवं कपसाखुंटा के मध्य पिछे से आ रहे विरेन्द्र मिश्रा के मोटर सायकल से उनके भैय्या का मोटर सायकल टकरा गया इसी बात को लेकर दोनो के बीच कहा सूनी हुई । कहा सूनी होने के पश्चात उनके भैय्या के घर जाने के लिए मोटर सायकल मे सवार हुए तभी विरेन्द्र मिश्रा ने उनके भैय्या को अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने गाडी के डिक्की से धारदार वस्तु निकालकर उनके भैय्या को मारा जिससे उनके भैय्या के दाहिने हाथ के पंजा मे चोट लगी है घर आकर बताने पर जानकारी हुआ भैय्या के हाथ से खून लगातार बहने के कारण अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती किये है । पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!