राजनांदगांव

जज्बे को नमन : जितेंद्र अपनी शादी कार्ड के साथ भीषण गर्मी में पक्षियों के दाना-पानी के लिए बांट रहा मिट्टी का सकोरा

(राजनांदगांव). जिले के ग्राम सिंघोला निवासी युवक जितेन्द्र साहू अपनी शादी के निमंत्रण पत्र के साथ पक्षियों के दाना-पानी के लिए मिट्टी के सकोरे बांट रहा है. जितेन्द्र की शादी 17 अप्रैल को है.जितेन्द्र ने गर्मी की शुरुआत के साथ पक्षियों के संरक्षण के लिए मुहिम छेड़ी हुई है. अपने कार्य को लेकर उसका कहना है कि गांव में आज भी सुबह चिड़ियों की चहचहाहट के बीच ही लोगों की नींद खुलती हैं. इनकी चहक से घर आंगन में उत्साह का संचार होता है. इनकी चहक बरकरार रहे इसलिए पक्षियों का संरक्षण जरूरी है. जितेन्द्र अपनी शादी के कार्ड के साथ मिट्टी का सकोरा देते हुए लोगों को इसमें चिड़ियों के लिए पानी रखने कहता है.
जितेन्द्र साहू एनसीसी में 2 गोल्ड मेडलिस्ट है और स्काउट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है. इसके अलावा इंडिया एडवेंचर फाउन्डेशन में सहासिक कैम्प के माध्यम से शिमला की चोटी करोल तिब्बा में वह देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा लहरा चुका है. कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए वह अपनी शादी का निमंत्रण पत्र चंद रिश्तेदार और नजदीकी लोगों को ही दे रहा है. इसके अलावा जितेन्द्र साहू समय-समय पर लोगों को यातायात, नशामुक्ति, पौधरोपण और रक्तदान करने के लिए जागरूक भी करता है.

Related Articles
AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!