सरायपाली :प्रतिभा को आगे लाने का उचित माध्यम प्रतियोगिताएं : राखी

सरायपाली (काकाखबरीलाल). युवा क्षेत्रीय खेल एवं सांस्कृतिक विकास समिति सरायपाली के तत्वावधान में ग्राम भुथिया में दो दिवसीय बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में राखी गणेश चौहान पार्षद नगर पालिका परिषद सरायपाली उपस्थित रही।
इस अवसर पर श्रीमती चौहान ने
अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने का तथा अपनी प्रतिभा को आगे लाने का उचित माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह खेल छत्तीसगढ़ का पारंपरिक खेल है एवं खेल में हार-जीत मायने नहीं रखता। सभी को खेल में अपनी 100 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ना की हार या जीत के रूप में खेल को खेलना चाहिए। अंत में चौहान द्वारा समिति के सभी सदस्यों एवं समस्त ग्रामवासियों को इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया
बालिका वर्ग में डुडुमचुवा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय के मध्य फाइनल खेला गया, जिसमें डुडुमचुवा की टीम विजयी रही, जिसे मुख्य अतिथि श्रीमती चौहान के हाथ ट्रॉफी प्रदान किया गया। उक्त प्रतियोगिता में युवा क्षेत्रीय खेल एवं संस्कृति विकास समिति द्वारा अध्यक्ष राजकुमार पटेल, उपाध्यक्ष, सचिव सादराम अजय, स्थापक, संरक्षक एवं सभी सदस्यों का सहयोग रहा।



























