क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा मोबाइल चोर गिरोह..

क्राइम ब्रांच महासमुंद ने भीमखोज के मोबाईल चोर गिरोह में एक को धर दबोचा 1,06,000 रु0 की 12 मोबाइल जाप्त
शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो/काकाखबरीलाल: महासमुंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार ध्रुव के निर्देशन में आज दिनाँक 07/08/2018 को मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी सुभाष पवार की टीम द्वारा घेराबंदी कर भीमखोज के स्टेशन के पास मोबाईल बेचने के फिराक में घूम रहे आरोपी दिनु ध्रुव को क्राइम ब्रांच टीम द्वारा धर दबोचा गया आरोपी दीनू ध्रुव पिता दुलार सिंग ध्रुव उम्र19 वर्ष नि.भीमखोज,संतोसिपारा के कब्जे से 12 नग अलग अलग कम्पनियों के टच स्क्रीन मोबाईल बरामद किया जिसका कीमती 1,06000 रुपया का जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 41(1+4)जाफौ 379 भा द वि की कार्यवाही कर थाना खल्लारी के सुपुर्द किया गया कार्यवाही में क्राइम ब्रांच के स.उ.नि. नवधा राम खांडेकर प्र.आर. श्रवण दास आर.कामता आवड़े का योगदान रहा।
























