पिथौरा

​श्रीमद् भागवत् कथा का शुभारम्भ आज कलश यात्रा से ।

रिपोर्ट संतोष गुप्ता 

   काकाखबरीलाल  पिथौरा / स्थानीय अग्रसेन भवन में माधव मित्र मंडली व नगरवासियों के द्वारा आयोजित 15 से 21 जनवरी तक होने वाले श्रीमद् भागवत् ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन का शुभारम्भ की तैयारी पूरी हो गई है । आयोजन को सफल बनाने समिति सहित नगर वासी जुटे है ।

       प्रदेश में पहली बार वृंदावन के श्रीमद् भागवत् आचार्य प. रमेश महाराज के सुपुत्र  आचार्य हरि वल्लभाशरण महाराज के श्रीमुख से होने वाले इस श्रीमद् भागवत् कथा के आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है महिला पुरुषों के लिये विशेष बैठक व्यवस्था की गई है जहाँ श्रद्धालु कथा प्रारम्भ से समापन तक सर्व सुविधा युक्त अग्रसेन भवन में बैठ कर कथा का आनंद उठा सकेंगे । संगीत मय इस विराट श्रीमद् भागवत् कथा के दौरान प्रसंग अनुसार भजनों की प्रस्तुति के लिये भजन गायक व वादक मुंबई , उड़ीसा , उत्तर प्रदेश के कलाकार उपस्थित रहेंगे ।  कथा का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा से होगी जो स्थानीय जगन्नाथ मंदिर से निकल कर नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते कथा स्थल पहुँचेगी कलश शोभायात्रा प्रातः 9 बजे निकाली जायेगी जिसमे आम  नागरिक भी हिस्सा ले सकते है । श्रीमद् भागवत् कथा के अंतर्गत प्रथम दिवस 15 जनवरी कलश यात्रा प्रातः 9 बजे कथा प्रारम्भ 3 बजे से , 18 जनवरी श्रीकृष्ण जन्मोउत्सव , 19 जनवरी गिरिराज पूजन 56 भोग , 20 जनवरी श्रीकृष्ण रूखमणी विवाह  21 जनवरी कथा विश्राम, हवन शाम 6 बजे शाम 7 बजे विशाल आम भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन है । नित्य प्रतिदिन कथा अपरान्ह 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगी । आयोजकों ने इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है ।

    

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!