देश-दुनिया

दूसरा टी-20 मैच हुआ टाई…सुपर ओवर में फिर जीता भारत…13 रन के मुकाबले केएल राहुल ने दो बॉल में ही ठोंक डाले 10 रन

(देश दुनिया काकाखबरीलाल).

क्रिकेट वैसे तो अपने रोमांचक मुकाबले के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। किसी भी मैच का आखिरी गेंद ही जीत-हार का फैसला करता है। इसलिए क्रिकेट प्रेमी हर बॉल पर चौंकाने रहते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन टी-20 मैच में। जी हां, ये मैच एक बार फिर टाई हो गया है। भारत ने लगातार दूसरे मैच में कीवियों के खिलाफ सुपर ओवर खेला। इसमें न्यूजीलैंड ने 6 गेंदों पर 13 रन ही बनाए, वो भी एक विकेट खोकर। वहीं जीत के लिए भारतीय टीम को 6 गेंदों पर 14 रन बनाने थे, लेकिन विराट कोहली और के.एल. राहुल बल्लेबाजी करने उतरे। के.एल. राहुल ने शानदार 2 गेदों पर ही 10 रन बनाए लिए, लेकिन तीसरा बाल पर वे कैच आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए संजू सैम्सन। वहीं जीत का आखिरी शॉट विराट कोहली के नाम रहा। पांचवें बाल पर शानदार चौके के साथ ही ये मैच भी भारत के खाते में आ गया। आपको बता दें कि इससे पहले तीसरा टी-20 मैच भी टाई हो गया था जिसका फैसला सुपर ओवर में हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में न्यूजीलैंड ने भी 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए कॉलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। पांचवें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मार्टिन गप्टिल को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया. मार्टिन गप्टिल 4 रन बनाकर आउट हुए. 12वें ओवर में कोलिन मुनरो 64 रन बनाकर रनआउट हो गए. टॉम ब्रूस (0) को युजवेंद्र चहल ने बोल्ड करते हुए न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दे दिया। भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 166 का टारगेट
मनीष पांडे के नाबाद अर्धशतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट पर 165 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया. मनीष पांडे ने तीन चौकों की मदद से 36 गेंद में 50 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 26 गेंद में 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 20 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने तीन और हामिश बेनेट ने दो विकेट लिए।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!