रायपुर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मिले 2 नए कोरोना पॉजीटिव स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप


रायपुर( काकाखबरीलाल). भारत में कोरोना के नए सब वैरिएंट BF.7 की एंट्री हो चुकी है और इस वैरिएंट के भारत में आते ही सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। सरकार ने आम जनता से सावधानी बरतने की अपील की है। इसी बीच प्रदेश में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्रदेश में मिले 2 नए कोरोना मरीज
बता दें कि, प्रदेश में 2 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसी के साथ राजधानी में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हो गई है। प्रदेश में नए मरीजों के मिलने के बाद पॉजीटिविटी दर 0.15 प्रतिशत पहुंच गई। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश की जनता से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!