छत्तीसगढ़

सिघोडा: 20 नग मवेशियों के साथ आरोपी धरा गया

सिघोडा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत 20 नग मवेशियों के साथ आरोपी को पकडा गया है जिस पर मामला दर्ज किया गया है।मयंक शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह  साकिन महलपारा वार्ड नंबर 15 सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी है गौ सेवा समिति रामराज परिवार का अध्यक्ष है। दिनांक19/02/2025 को  मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम परसकोल जंगल के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से 20 नग मवेशीयो को मारते पीटते हुए क्रुरता पूर्वक वध करने के लिए छ.ग. राज्य से उडिसा राज्य हाकते हुए ले जा रहा है कि सूचना तस्दीकी हेतु गौ समिति के सदस्य साथी उपेन्द्र बंजारा, जयप्रकाश बंजारा, साहिल पटनायक  नवीन देवता, एवं नवीन सिंह ठाकुर के साथ ग्राम परसकोल जंगल के पास गये जहां पर देखे तो एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से 20 नग मवेशीयो को मारते पीटते हुए क्रुरता पूर्वक वध करने के लिए छ.ग. राज्य से उडिसा राज्य हाकते हुए ले जा रहा था। जिसे  गौ समिति के सदस्य साथियो के साथ घेराबंदी किये तथा उक्त व्यक्ति को नाम पता पूछने पर अपना नाम सुमीत श्रीवास पिता प्रहल्लाद श्रीवास उम्र 22 साल साकिन वार्ड नंबर 02 सारंगढ थाना सारंगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ का निवासी होना बताया तथा उक्त मवेशियो के संबंध मे पूछताछ करने पर छ.ग. राज्य से उडिसा राज्य हाकते हुए बुचडखाना ले जाना बताने पर  साथियो के साथ उक्त 20 नग मवेशियो एवं सुमीत श्रीवास को साथ मे थाना सिंघोडा लाये । पुलिस ने 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!