सरायपाली

सरायपाली:परसकोल में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

 

सरायपाली ।दिनांक 03/02/2026 को संकुल केंद्र लांती के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परसकोल में संकुल स्तरीय टी.एल.एम. एवं एफ.एल.एन. मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नोडल प्राचार्य श्री के.पी. पटेल, संकुल समन्वयक श्री जयनारायण पटेल एवं वरिष्ठ व्याख्याता ए.आर.पटेल, सुभाष चंद्र बरिहा के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस कार्यक्रम में संकुल केंद्र लांती के अंतर्गत शा.उच्च प्रा.शा.परसकोल,शा.प्रा.शा.परसकोल,शा उच्च प्रा शा लांती,प्रा शा लांती,शा उच्च प्रा शा बोईरमाल,प्रा शा खरनियाबहाल, प्रा शा मौलीखार,प्रा शा गहनाखार एवं शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा की सक्रिय सहभागिता रही। इस कार्यशाला में सभी शिक्षकों द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान से संबंधित अवधारणा पर आधारित सहायक शिक्षण सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्री कोमलप्रसाद पटेल द्वारा शिक्षण प्रक्रिया में TLM की उपयोगिता एवं महत्व के बारे बताया गया।साथ ही प्रधान पाठक सत्यम स्वरुप पटेल प्रधान पाठक लांती एवं दुर्वादल दीप प्रधान पाठक सिरशोभा द्वारा शिक्षण में टीएलएम सामग्री की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर नोडल प्राचार्य द्वारा सबके स्टॉल की सराहना की गई। कार्यक्रम में सत्यम स्वरूप पटेल, अक्षय कुमार साहू,डोलेश पटेल,चितरंजन प्रधान, लीला शंकर पटेल, सुषमा नंद, दुर्वादल दीप,दुष्यंत पटेल, रोशन पटेल, देवेश भोई, कुंजबिहारी पटेल ,अजय अग्रवाल, फत्तेराम बरिहा उपस्थित थे। मासिक समीक्षा बैठक एवं जलपान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!