
नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल@ पिथौरा। किसी जमाने मे सुविधाओ का शहर के नाम से जाने जाना वाला पिथौरा शहर अब समस्याओं का शहर बन गया है। बात करें पिथौरा के अस्पताल की तो ये अस्पताल न हो कर रिफर सेंटर बन गया है। पिथौरा में मरीज आते है अपना इलाज करवाने और उसे बिना इलाज के ही महासमुंद या रायपुर का रास्ता दिखा दिया जाता है। जिससे गरीब मजदूर और मजबूर तबके के मरीज परेशानी में आ कर बाहर इलाज करवाने को मजबूर हो जाते हैं। ज्ञात होकी गत विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के सत्तारुढ़ होने के बाद नई जीवनदीप समिति के गठन और नए बी एम ओ के आने से नगर वासियों को कुछ उम्मीद बनी थी लेकिन फिर वही ढांक के तीन पांत। साफ – सफाई की बात तो करनी ही बेईमानी होगी।करोड़ों की लागत से बने मातृशिशु अस्पताल में शासन द्वारा क्षेत्र के लोगों शिशुओं माता बहनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु पहल की गई थी लेकिन आज तक इसका वास्तविक लाभ क्षेत्र वासियों को नहीं मिल पाई है।
वहीं दांत के इलाज के लिए हाईटेक मशीन तो लगी है लेकिन डॉक्टर नदारद रहते हैं। यही हाल एक्सरे मशीन का भी है। पार्किंग की बात करें तो क्या ही कहने यहां गाड़ियां यत्र – तत्र खड़ी रहती हैं जिससे आने वाली एम्बुलेंस व इलाज करवाने आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुल मिला कर यह कहने में कोई झिझक नहीं होगी कि बीमारों का इलाज करने वाला अस्पताल को खुद ही इलाज की आवश्यक्ता है।
वही अन्य विभाग की बात करें तो
पिथौरा में स्थाई जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को भी यहां के सिस्टम में बैठे लोग काफी पेचीदा रूप से संचालित कर रहे हैं जिससे बच्चों पालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है बिना कोई कारण के जाती निवास प्रमाण पत्र को वापस भेज देते है जिससे पालक तहसील कार्यालय के चक्कर लगाते नजर आते है वहीं अन्य तहसील में महज कुछ ही हफ्ते में दस्तावेज सही होने के बाद स्थाई जाति, निवासी एंव आय प्रमाण पत्र बन जाता है मगर यहां नियम कायदा के आड़ मे जाति आय का आवेदन को बार – बार वापस भेज दिया जाता हैं जिससे लोगों में इनके प्रति काफी आक्रोश है। वहीं नगर में गौरवपथ के निर्माण कार्य के धीमी गति से चलने से थाने से ले कर नगरपंचायत की सीमा मुराईधोवा नाला तक उड़ती धुल से नगर में राहगीर परेशान हैं। अब भगवान ही जाने कब समस्याओं से निजात मिलेगी पिथौरा शहर को।




























