दिल्ली

12 साल के  कृष्णा ने अखबारों का उपयोग कर, एक मनोरम ट्रेन मॉडल बनाया

दिल्ली (काकाखबरीलाल).केरल के त्रिशूर में अद्वैत कृष्णा नाम के 12 वर्षीय बच्चे ने अखबार के पन्नों से ट्रेन का एक मॉडल तैयार किया है. ट्रेन का यह मॉडल इतना बेहतरीन है कि देखते ही देखते यह सोशल मीडिया में वायरल हो गया. रेल मंत्रालय ने भी फोटो और वीडियो ट्वीट किया है. सोशल मीडिया में कृष्णा की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ हो रही है.रेल मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इसकी तस्वीरें शेयर की है. मंत्रालय के द्वारा पोस्ट किए गए कैप्शन में लिखा गया है कि केरल के त्रिशूर के 12 साल के मास्टर अद्वैत कृष्णा ने अपना रचनात्मक करतब दिखाया है और अखबारों का उपयोग करते हुए एक मनोरम ट्रेन मॉडल बनाया है. उन्होंने ऐसा मात्र तीन दिन में किया है.इस रेल मॉडल की तस्वीरें को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है. लोग अद्वैत कृष्णा की वाहवाही भी कर रहे हैं. कोरोना संकट के बीच सभी अपने अपने घरों में कैद है. इस वक्त कुछ लोगों की क्रिएटिविटी भी देखने को मिली है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!