भंवरपुर

सागरपाली क्षेत्र के शिक्षक के निधन से क्षेत्र में शोक का लहर

संतोष पटेल,काकाखबरीलाल,भंवरपुर। सड़क हादसे में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रोहिना में पदस्थ शिक्षक किशोर पंडा की निधन की खबर से रोहिना सागरपाली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है ।बताया गया कि किशोर पंडा अपनी पुत्री के साथ मोटरसाइकिल से रोहिना से अपने घर कर्राकोट (बरमकेला) जाते वक्त बरमकेला-सरिया मार्ग पर शनिवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में पिता पुत्री दोनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रायगढ़ रिफर किया गया जहां इलाज के दौरान आज प्रातः किशोर पंडा का निधन हो गया।एवं उनकी पुत्री का इलाज रायगढ़ में चल रहा है ।शिक्षक के निधन की खबर मिलते ही रोहिना एवं आसपास के ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूर्ण क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

काकाखबरीलाल डॉट कॉम किशोर पंडा जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!