महासुमंद

महासमुंद: 117 महिलाएं गिरफ्तार जानिए मामला

महासमुंद (काकाखबरीलाल).सागौन पेड़ को काटकर खेत में मेंड़ बना रहीं लोहारडीह की 117 महिलाओं को वन विकास निगम आरंग परिक्षेत्र के अमले ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मिली जानकारी के अनुसार वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 860 के 200 हेक्टेयर में सन् 1998 में सागौन का प्लांटेशन किया गया था। जिसे काटकर लोहारडीह के ग्रामीण खेती के लिए मेड़ बना रहे थे। इसकी सूचना निगम को मिली। सूचना मिलते ही निगम अमला मौके पर पहुँचा जहां उन्हें अतिक्रमण मिला। बाद 10 जनवरी को ग्रामीणों को नोटिस दिया गया था। ग्रामीण नोटिस के बाद भी अतिक्रमण कर रहे थे। आज ग्राम लोहारडीह में कुल 124 ग्रामीणों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर 117 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!