पिथौरा

पिथौरा :उधार की रकम के लिए घर के सामने धरना जानिए पुरा मामला

पिथौरा (काकाखबरीलाल). पिथौरा में एक अनोखा मामला सामने आया है। पड़ोसी होने के नाते जरूरतमंद पड़ोसी को 10 लाख रुपए दिए, लेकिन अब जब खुद की जरूरत आई तो रुपए वापस लौटाने में पड़ोसी हील-हवाला कर रहा है। इस कारण उधार की रकम हासिल करने युवक धरने पर बैठ गया है।

जानकारी के अनुसार पिथौरा शहर का वार्ड-11 निवासी आशीष शर्मा ने बताया उनके पड़ोसी ने घरेलू कार्य में जरूरत पड़ने पर उधार में तीन किश्तों में 10 लाख रुपए में लिए थे। अब आशीष शर्मा को पैसे की जरूरत होने पर पड़ोसी उधार लिए पैसे को वापस करने में हील-हवाला कर रहा है। यही नहीं, आशीष का आरोप है कि उधार लेने के बाद उसे धमकी दे रहे हैं। पैसों की मांग करने पर पुलिस में झूठा केस बनवाने की बात कह रहे हैं। पड़ोसी के व्यवहार से आहत होकर आशीष शर्मा ने पुलिस थाने में शिकायत और सूचना देने के साथ वार्ड क्रमांक-6 में टिन शेड के नीचे तीन दिवसीय धरने पर भी बैठ गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!