रविवार 13 नवम्बर भारती हॉस्पिटल में मेगा हेल्थ कैम्प

स्वास्थ्य सेवाएं@सरायपाली। आने वाले रविवार भारती हॉस्पिटल सरायपाली में राज्य के अनुभवी सूपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम मरीजो के जांच और उपचार के लिए उपलब्ध रहेगी, जाने माने पेट एवम लिवर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भरत कुमार गुप्ता, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ एंडोक्राइनोलॉजिस्ट एवम मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तरुण मिश्रा, किडनी रोग विशेषज्ञ करन सराफ,नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर वंदेश शिन्दे, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरभि चोपड़ा अपनी सेवाओं के साथ उपलब्ध रहेंगी, हॉस्पिटल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाएं बड़े शहर की दौड़ लगाने से अच्छा स्थानीय स्तर पर सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों के उपलब्ध होने का लाभ उठाएं, ज्ञात रहें डाक्टर भरत कुमार गुप्ता( लिवर एवम पेट रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजो का अत्याधुनिक फाइब्रोस्कैन, इंडोस्कोपी, तथा कोलोंस्कोपी भारती हॉस्पिटल में ही किया जाएगा,नेत्र रोग विशेषज्ञ वंदेश शिन्दे ओपीडी के साथ साथ मोतियाबिंद और आंखों से सबंधित सभी बीमारियों के लिए और ऑपरेशन के लिए उपलब्ध होंगे.

























