महासमुंद: फैक्ट्री के पास से बाईक पार



महासमुंद( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में चंदन कुमार चन्द्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 16 पुराना रावण भाठा महासमुन्द में रहता है खेती किसानी का काम करता है। कि दिनांक 11.01.24 को शाम 05.00 बजे अपने पिता जी के नाम से रजिस्टेशन मोटर सायकल हिरो फैशन प्रो क्र0 CG 06 PA 2873 से बेलसोण्डा काम से गया था, रेल्वे क्रासिंग के पास सितेश सोनी के फर्सी फैक्ट्री ग्राम बेलसोण्डा मे खडी कर दोस्त विरेन्द्र कुमार चन्द्राकर के कार से निजी काम से रायपुर चले गये। रायपुर मे काम निपटाकर वापस रात्रि करीब 08.00 बजे सितेश सोनी के फर्सी फैक्ट्री रेल्वे क्रासिंग के पास ग्राम बेलसोण्डा आकर देखे कि मोटर सायकल खडी जगह में नही थी, जिसे काम करने वाले मजदुरो एवं आस पास के लोगो से पुछताछ व पता तलाश करने पर नहीं देखना जानना बताये। कि पुरानी इस्तेमाली हिरो फैशन प्रो मोटर सायकल क्र0 CG 06 PA 2873 किमती 20000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























