सांकरा

सांकरा के अघरिया समाज जनों  ने शरद पूर्णिमा मिलन समारोह का किया आयोजन

सांकरा(काकाखबरीलाल)। अघरिया व्यापारिक एवं सामाजिक बंधु सांकरा के तत्वाधान में शरद पूर्णिमा मिलन समारोह अलेखदास नायक इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में सादगीपूर्ण ढंग मनाया गया ,lजिसमे सर्वप्रथम श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना किया गया, ततपश्चात बिजेलाल रामायण पार्टी द्वारा भजन बहुत सुंदर प्रस्तुत किया गया। भजन के पश्चात भगवान की आरती कर खीर प्रसाद वितरण किया गया ।आयोजको की ओर से माला सजाओ व आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता रखा गया था जिसमे राजेश पटेल युवा संयोजक, विजय चौधरी मीडिया प्रभारी व मिलन पटेल सांस्कृतिक सचिव  की ओर से पुरुस्कार राशि दी गयी।

आयोजन में सम्मिलित अघरिया समाज बंधु

रामायण कार्यक्रम हेतु गजेंद्र चौधरी संरक्षक  श्री मोहन लाल नायक संरक्षक की ओर से सहयोग राशि दी गयी व साउंड सिस्टम गिरधर चौधरी अध्यक्ष की ओर से सहयोग दी गयी।कार्यक्रम में अजय नायक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नोहर सिंह नायक उपाध्यक्ष, पुष्पराज नायक कोषाध्यक्ष, देवनाथ पटेल सलाहकार, नीरज चौधरी,अजय पटेल युवा संयोजक अरुण चौधरी , महिला संयोजिका सुधा पटेल , भगवती नायक, हेमचरण पटेल व गोवर्धन पटेल संगठन प्रभारी, सुनील पटेल व नरेंद्र पटेल पर्यावरण सचिव सहित भारी संख्या में समस्त सामाजिक बंधु व नारी शक्ति उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन रघुनन्दन पटेल सचिव ने व आभार प्रदर्शन गजेंद्र चौधरी ने किया। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी विजय चौधरी ने दी.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!