सरायपाली

सरायपाली : महुआ शराब के साथ युवक दबोचा गया

सरायपाली (काकाखबरीलाल). महुआ शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखने वाले अधेड़ को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 4 लीटर शराब के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने पर कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली थाना प्रभारी अनिल पालेश्वर की टीम को 29 सितम्बर को मुखबिर से सूचना मिली की देवलभाटा से केना जाने वाले रोड बबूल पेड़ के नीचे ग्राम देवलभाटा का सुखमणि नामक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखा है।

सूचना पर पुलिस टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंकर घेराबंदी किए, जहाँ एक व्यक्ति उक्त महुआ शराब की बिक्री वास्ते रखें मिला। जिससे पूछताछ करने पर उसका नाम सुखमणि यादव पिता एवन यादव (50) साकिन देवलभाटा थाना सरायपाली का होना बताया तथा उसके पास रखे 4 लीटर महुआ शराब को अवैध रूप से बिक्री करने के लिए रखे पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक जयंत बारिक, आरक्षक, प्रकाश साहू, मोहन साहू व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!