बागबाहरा

बागबाहरा : मंदिर परिसर से बाईक चोरी मामला दर्ज

बागबाहरा : गनपत ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बासिन जिला गरियाबंद का रहने वाला है । सैटीन क्रेडिटकेयर नेटवर्क लिमिटेड माईक्रो फायनेन्स बागबाहरा में सीएसओ का काम करता है ।

इस सिलसिले में वह ग्राहको के पास पैसा वसुली के लिए आते जाते रहता है उनके पास एक काला नीला कलर की मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 04 HR 4957 है। वह अपने स्टाफ हेमन्त वर्मा एवं प्रकाश बेहरा के साथ दिनांक 27/09/2022 के रात्रि करीब 08:00 बजे हमेशा की तरह पैसा वसुली करने के लिए अपनी उक्त मोटर सायकल एवं प्रकाश बेहरा के स्कूटी से घुंचापाली मंदिर परिसर में गये थे, वह वहां पहुंच कर मोटर सायकलों को बुढादेव मंदिर के पास बने पार्किंग में खडी कर चण्डी मंदिर के पास चाय बेचने वाली नीतू टण्डन एवं जानकी बंजारा के पास पैसा वसुली के लिए गये थे। उनसे पैसा लेकर करीब आधे घंटे बाद वह अपनी मोटर सायकल के पास आये तो देखें कि मेरी मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HR 4957 वहां पर नही थी। प्रकाश बेहरा की स्कुटी वहीं खडी थी, आसपास के दुकानदारों से मोटर सायकल के बारे में पुछताछ किये तथा आसपास खोजबीन किये नही मिला। मेरी उक्त काला नीला कलर की मोटर सायकल पैशन प्रो CG 04 HR 4957 जिसका इंजन नम्बर HA10ETEGL07414 चेचिस नम्बर MBLHA10BJEGL06549 कीमती करीब 15000/रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!