छत्तीसगढ़
स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के हरेक गोदाम डिजिटल वेइंग स्केल की सुविधा से लैस होंगे – वोरा

रायपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के सभी गोडाउन को अब डिजिटल सुविधाओं से लैस किया जाएगा. कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने पदभार संभालने के बाद विभागीय अफसरों को राज्य के प्रत्येक गोडाउन में आधुनिक तकनीक से रखरखाव करने के निर्देश दिए हैं. वोरा की मंशा के अनुरूप अब हरेक गोडाउन में सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है. सामान्य धर्मकांटा के स्थान पर गोडाउन में अब डिजिटल वे स्केल स्थापित किए जाएंगे.
AD#1























