छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर:राजधानी में टीच फॅार रायपुर…कार्यक्रम बच्चों के सुनहरे भविष्य निर्माण की अनूठी पहल…रायपुर नगर निगम के 13 स्कूलों के हजारों बच्चों को इस…शैक्षणिक सत्र में मिल सकेगा लाभ..

काकाखबरीलाल,ब्यूरो: रिपोर्ट।

रायपुर: नगर पालिक निगम द्वारा संचालित 13 स्कूलों के हजारों बच्चों के सुनहरे भविष्य निर्माण के लिए एक अनूठी पहल ‘”टीच फॉर रायपुर” कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से शहर के वरिष्ठ नागरिक, प्रोफेशनल्स, उच्च शिक्षित गृहणियां, कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं की योग्यता और अनुभव का लाभ अध्यापन के रूप में लिया जा रहा है। कलेक्टर ओपी चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वो “टीच फॉर रायपुर” अभियान से जुड़े और रायपुर के सुनहरे भविष्य निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।

गौरतलब है कि समाज में ऐसे बहुत से नागरिक है जो सामाजिक कर्तव्यों को हर उम्र में अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने जीवन के हर पड़ाव में समाज को कुछ बेहतर देने के लिए संकल्पो के साथ हमेशा तैयार रहते है। वरिष्ठ नागरिक, प्रोफेशनल्स, उच्च शिक्षित गृहणियां, कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राएं समाज के ऐसे महत्वपूर्ण अंग है, जो अपनी योग्यता व अनुभव का लाभ अध्यापन के रूप में समाज को देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

रायपुर स्मार्ट सिटी व रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा प्रारंभ किए जा रहे “टीच फॉर रायपुर” कार्यक्रम ऐसे ही कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों के माध्यम से नगर निगम द्वारा संचालित 13 स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राओं को शिक्षा के उच्च प्रतिमानों से अवगत कराने व इसके जरिए स्कूलों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के शैक्षिक गुणवत्ता को उच्चतम स्तर पर स्थापित करने की विशेेष कार्ययोजना है।
“टीच फॅार रायपुर” नगर निगम के सभी 13 स्कूलों में इस शैक्षणिक सत्र से संचालित होगा। ऐसे स्नातक योग्यताधारी जो अपने दीर्घकालीन अनुभव व उच्च शैक्षणिक योग्यता का लाभ इन स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ साझा कर विद्यार्थियों के आत्म विश्वास, ज्ञान व उनकी रचनात्मकता में वृद्धि करना चाहते हैं तथा एक निश्चित अवधि मे स्कूलों में जा कर निःशुल्क अवैतनिक अध्यापन का लाभ बच्चों को देना चाहते है वो इसके लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं। चयनित शिक्षकों को एक प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से उन तकनीकों से अवगत कराया जाएगा, जिससे कार्यक्रम और स्कूली पाठ्यक्रम की क्रियात्मकता से अवगत हो सके। इस हेतु अध्यापन कौशल को गुणवत्ता प्रदान करने कार्य कर रही प्रतिष्ठित संस्था “अजीज प्रेमजी फॉउण्डेशन” भी इस कार्यक्रम से संबद्ध है। अध्यापन हेतु चयनित शिक्षकों से यह अपेक्षा होगी कि वो विद्यालयीन परिसर में पूर्ण समन्वय के साथ छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को विकसित करने पूर्ण दायित्व बोध व अनुशासन के साथ “टीच फॉर रायपुर कार्यक्रम” के लक्ष्य को पूरा करेंगे।

स्कूलों में अध्ययन अध्यापन को नया आयाम देकर विद्यार्थियोें के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास में महती भूमिका का निर्वहन करने वाले शिक्षको को अध्यापन प्रमाण पत्र के साथ-साथ विशिष्ट तौर पर सम्मानित भी किया जाएगा। स्कूलों में अध्यापन का माध्यम हिन्दी व अंग्रेजी होगा, अतः बहुभाषी अवैतनिक शिक्षकों की भूमिका प्रभावी होगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!