सरायपाली

सरायपाली : अंचल के युवा डॉक्टर मानस ने बुजुर्ग की सेवा कर पेश की मानवता की मिसाल

सरायपाली. अंचल एक युवा डॉक्टर ने अपने चाचा के दशकर्म के दिन तालाब के पास बुजुर्ग की सेवा कर एक मिसाल कायम किया है. यह घटना आज के युवाओं को लिए प्रेरणा बन सकती है. सच ही कहा गया है मेहनत एवं ईमानदारी का रंग दिखने में बेशक समय लगता है, लेकिन परिणाम दिखता जरूर है. तभी तो डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा गया है.
    हम बात कर रहे हैं ग्राम तोषगांव के डॉ मानस अंकुर सतपथी की जिन्होंने न केवल अपने  चिकित्सीय धर्म का पालन किया, बल्कि इंसानियत को जिंदा करते हुए एक ऐसे मरीज की सेवा की जिसके पास आम आदमी कदापि नहीं जा सकता था. पदमपुर रोड स्थित बड़े तालाब के पास शिव मंदिर के समीप रोड के किनारे गार्डन में एक वृद्ध व्यक्ति पिछले कई वर्षों से रह रहे हैं. विगत 24 जुलाई को सत्यप्रकाश सतपथी (सत्या गुरुजी) के भतीजे डॉ मानस अंकुर सतपथी, अपने चाचा के दशकर्म में श्रद्धांजलि देने गए थे. वहाँ पर इस वृद्ध बजुर्ग को देखा, जिसके पैर में गहरा घाव हो गया था. डॉ सतपथी ने वृद्ध बुजुर्ग को सोया देख उसे उठाकर उसके पैर के घाव को साफकर ड्रेसिंग व उपचार करने लग गए. इसे तालाब में पहुँचे लोगों ने भी देखा और डॉ सतपथी की तारीफ करने में नही चूक रहे थे. पूरे गांव के लोगों ने इस कार्य को देखते हुए डॉ अंकुर की ईमानदारी, और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की. अंकुर  विद्या सतपथी तोषगाव निवासी के पुत्र हैं डॉ अंकुर सतपथी ने समाज सेवकों से अपील की है सरायपाली बड़ा तालाब के पास इस बुजुर्ग का ध्यान रखने की

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!