छत्तीसगढ़

​सराईपाली के हाईस्कूल मैदान में 25 दिसंबर से अंडर 19 वर्ष के खिलाडिय़ों की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा।

रिपोर्टर काका खबरीलाल –     25 साल बाद इस मैदान पर ड्यूज बाल क्रिकेट की स्पर्धा देखने को मिलेगी। इसके लिए 8 टीमों का चयन कर लिया गया है। बीते माह नवोदय विद्यालय में खिलाडिय़ों के चयन के लिए प्रतियोगिता हुई। जिन खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया, उन्हीं में से टीम बनाई गई। पूर्व में इस मैदान पर राज्य स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होती थी जिसमें हजारों की संख्या में लोग देखने आते थे, लेकिन स्टेडियम बनाने के बाद मैदान छोटा हो गया। फुलझर क्रिकेट संघ के पदाधिकारीयों ने बताया हर दिन दो मैच खेले जाएंगे। सुबह 10:30 बजे और दोपहर का मैच 2:00 बजे से खेला जाएगा। सभी खिलाडिय़ों को सफेद खेल ड्रेस में खेलना होगा। पदाधिकारियों ने बताया कि हाईस्कूल मैदान में मिनी स्टेडियम बन जाने के बाद यहां पर बड़ी प्रतियोगिता कराना अब संभव नहीं है। इसलिए स्कूल स्तर की प्रतियोगिता ही मैदान में हो सकती है। सभी 8 टीमों का गठन कर उनके मैनेजर की भी नियुक्ति कर दी गई है आठ टीमों के लिए नगर के विभिन्न दुकानों से प्रायोजक बनाए जाएंगे। सभी मैच मेट पर खेले जाएंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!