बसना
बसना : मेडिकल स्टोर्स संचालक से मारपीट

बसना के एक मेडिकल स्टोर्स में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए संचालक को चाकू दिखाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दवाई दुकान संचालक सुरेन्द्र मिश्रा मेडिकल स्टोर में बैठे थे। शाम 5 बजे वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाले राजू यादव व उसके दो अन्य साथी एक्सीडेंट से चोट ग्रस्त हालत में दवाई लेने और इलाज करने के लिए बोले।
एक्सीडेंट का मामला है इसलिए शासकीय अस्पताल जाने को कहा। इस पर राजू और उसके साथी गुस्सा हो गए और गाली गलौज करने लगे। उन्होंने उसे अपने पास रखे लोहे के चाकूनुमा हथियार को निकाला और मारने का प्रयास। यही नहीं उन्होंने मेडिकल स्टोर का टेबल और बीपी नापने की मशीन के साथ अन्य सामान को तोड़ दिया।
AD#1

























