बेरहमी से करदी युवक की हत्या गांव के गली में फेंका लाश, जांच में जुटी बागबाहरा पुलिस.

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल: बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम सुखरीडबरी में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई। बतादें कि हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। हत्या कर गांव के बीच गली में ही लाश को फेंक दिया गया था। ग्रामीणों ने सोमवार की रात की इसकी सूचना पुलिस को दी, घटना स्थल पर पहुंच बागबाहरा पुलिस जांच में जुटी है।
मृतक युवक काम सालिक राम पिता गोर्वधन यादव (24), बताया जा रहा है, युवक मिस्त्री का काम करता था।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक सोमवार को बागबाहरा काम करने गया हुआ था, जो शाम को घर वापस लौटा था।

बताया जा रहा है कि युवक अपने घर में भोजन करने के बाद अपने किसी मित्र के घर बर्थडे पार्टी मनाने गया हुआ था।
लेकिन वह घर वापस नहीं आया। युवक की लहूलुहान अवस्था में गांव के बीच गली में लाश मिली।
घटना का समय सोमवार की रात 10 से 11 बजे के बीच बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर हर शंकाओं पर गौर से अध्ययन कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार अभी तक पुलिस पूछताछ के लिए चार से पांच लोगों को थाना बागबाहरा बुलाया है।
पुलिस जांच के अलावा फोरेसिंक टीम को भी बुलाई गई है।




















