महासमुंद : पुरानी बातों को लेकर चाकू से हमला मामला दर्ज

रितेश बंसवार ने महासमुंद आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 07 नयापारा महासमुन्द का निवासी है ट्रक ड्रायवरी का वह काम करता , दिनांक 01 जुलाई को शाम 07.30 बजे उनके घर से घुमने के लिये उनके दोस्त परमेश्वर साहू के साथ गुलशन चौक के पास करीब 08.30 बजे वे स्वयं और उनके दोस्त बैठे थे और बातचीत कर रहे थे तभी वहां पर खडे परदेशी मानिकपुरी एवं उसके साथी जिसका नाम वह नही जानता है , उनको पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौच देकर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये तुझे जान से मार देंगे कहकर परदेशी मानिकपुरी अपने कमर के पास से निकाल कर एक धारदार चाकू से उनके बांये पसली के पास मारकर चोट पहुंचाया जिससे खून निकल रहा था मारपीट करते समय उनके दोस्त परमेश्वर साहू बीच बचाव किया है
पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.




















