बसना
बसना : गधाभांठा रोड़ में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

01 जून को बसना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम दुरूगपाली से ग्राम गधाभांठा जाने के रोड में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते पैदल लेकर जा रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा मुखबीर के बताये स्थल पहुंच कर शराब ले जाते एक व्यक्ति को पकडे जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रकाश बाघ पिता बलराम बाघ उम्र 50 साल साकिन रसोडा थाना बसना का रहने वाला बताया एवं शराब रखना कबुल किया आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग प्लास्टिक थैला के अंदर पांच लीटर वाली सफेद जरकीन के अंदर भरी हुई हांथ भट्ठी महुआ शराब करीबन 4000 एमएल कीमती 800 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 34ए आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1

























